[ad_1]
Twitter Down: Twitter यूजर्स ने आज अचानक से ट्विटर के डाउन होने की शिकायत की. दुनियाभर में Twitter की सर्विसेज करीब शाम 7 बजे डाउन हुई और लगभग एक घंटे बाद सर्विसेज दोबारा से बहाल हो गयी. यह पहली बार नहीं है जब Twitter के डाउन होने की शिकायत सामने आयी है. कुछ दिनों पहले भी Twitter की सर्विसेज अचानक से डाउन हो गयी थी जिस वजह से प्लैटफॉर्म पर मौजूद यूजर्स को काफी परेशानी का सामना कारन पड़ा था. बता दें शाम 7 बजे जब Twitter डाउन हुआ तब कई यूजर्स ने अपनी शिकायत भी दर्ज की. शिकायत करते हुए यूजर्स ने बताया कि सर्विसेज डाउन होने की वजह से उन्हें अपने टाइमलाइन पेज को रीलोड करने में काफी परेशानी हुई. केवल यही नहीं, कई यूजर्स ने यहां तक कहा कि उनके कुछ ट्वीट्स भी डिलीट हो गए हैं.
[ad_2]
Source link