दुर्गा पूजा घूमने वाले जहां-तहां खड़ी नहीं कर सकेंगे गाड़ी, ट्रैफिक विभाग ने तय किया स्टैंड, यहां देखें लिस्ट

[ad_1]

Ranchi Durga Puja|रांची में दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है. झारखंड के कोने-कोने से लोग यहां पूजा देखने के लिए आते हैं. पड़ोसी राज्यों से भी लोग रांची पहुंचते हैं. रांची में रहने वाले लोग दोपहिया वाहन से या फोर व्हीलर से घूमने निकलते हैं. अगर आप भी अपनी गाड़ी से घूमने निकलने वाले हैं, तो एक बात जान लीजिए कि जहां-तहां गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस ने बाकायदा पूजा घूमने वालों के लिए वाहन स्टैंड तय कर दिए हैं, ताकि पूजा पंडाल के आसपास रोड जाम न हो. इतना ही नहीं, रांची की कई सड़कों को वन वे कर दिया गया है, तो शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. यह व्यवस्था 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी. ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध में जो आदेश जारी हुआ है, उसमें प्राइवेट एवं यात्री वाहनों के आवागमन के बारे में भी बताया गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *