दुल्हन के लिबास में सजी इस एक्ट्रेस ने एक समय अपने हुस्न से फैंस को बना दिया था दीवाना, अशोक कुमार- कियारा आडवानी से है खास कनेक्शन

[ad_1]

दुल्हन के लिबास में सजी इस एक्ट्रेस ने एक समय अपने हुस्न से फैंस को बना दिया था दीवाना,  अशोक कुमार- कियारा आडवानी से है खास कनेक्शन

इस एक्ट्रेस ने एक समय अपने हुस्न और सादगी से फैंस को बना दिया था दीवाना

नई दिल्ली :

दुल्हन के लिबास में सजी यह एक्ट्रेस एक समय बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रह चुकी है. यह कई यादगार फिल्मों और गानों में नजर आई. जिसे आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं. रिश्ते में कियारा आडवानी इसकी भांजी लगती हैं. वहीं यह लोकप्रिय एक्टर की नातिन और बेटी है. पति भी टीवी के लोकप्रिय एक्टर हैं. एक समय इस एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती को फिल्मों में इतना पसंद किया गया था कि रेखा को इस एक्ट्रेस ने टक्कर दिया था. 

यह भी पढ़ें

बीते जमाने की यह एक्ट्रेस क्या आपको याद है ?  इसे नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपको बता दें यह एक्ट्रेस अनुराधा पटेल हैं. अनुराधा दादा मुनि के नाम से मशहूर अशोक कुमार की नातिन हैं. उनकी मां भारती जाफरी थीं, जिनका हाल ही में निधन हो गया. भारती ने कियारा आडवानी के नाना सईद जाफरी से दूसरी शादी की थी. इस रिश्ते से वह कियारा की नानी लगती थीं. 

अनुराधा 1984 में आई फिल्म उत्सव में एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की सहेली के रोल में दिखीं और इस फिल्म से उन्हें बड़ी कामयाबी मिली. फैंस ने उन्हें इस फिल्म में काफी पसंद किया. इस फिल्म में दोनों पर फिल्माया गया एक गाना मन क्यों बहका रे बहका काफी फेमस हुआ था. यह गाना आज भी पसंद किया जाता है. 

बाद में उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया. 10 साल तक फ़िल्मों से दूर रहने के बाद अनुराधा आयशा, जाने तू या जाने ना और रेडी जैसी फिल्मों में साइड रोल में दिखीं. अब अनुराधा मुंबई में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट चलाती हैं. 

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *