[ad_1]

– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मेरठ के मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के गांव में बाजार से दवा लेने जा रही छठी क्लास की छात्रा से घर में खींचकर दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक परिवार सब्जी बेचने का काम करता है। उनकी सबसे बड़ी 13 साल की बेटी छठी क्लास की छात्रा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी बेटी बाजार से किताब और दवाई लेने जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर गौरव और अतुल नाम के युवक उसे जबरन उठाकर मकान में ले गए। वहां एक अन्य युवक और मौजूद था।
[ad_2]
Source link