[ad_1]

girl crime
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में घर में घुसकर दो सगी बहनों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शोहदे गांव के ही रहने वाले हैं। वह पीड़िता की मां की अनुपस्थिति में घर में घुस गए और बेटियों से छेड़छाड़ करने लगे। पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मां मथुरा में धार्मिक यात्रा पर गई थी। लौटने पर मां शिकायत करने गई तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।
मामला बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी पीड़िता की मां की ओर से रिपोर्ट लिखाई गई। इसमें कहा गया कि 19 सितंबर को 19 और 16 साल की दो बेटियां घर पर थीं। शाम के समय गांव के ही अंकित और कामेश घर में घुस आए। दोनों आरोपियों ने बेटियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों आरोपी धमकी देकर चले गए।
यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन…कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
मथुरा से लौटने पर दोनों बेटियों ने वारदात की जानकारी दी। इस पर ससुर के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो दोनों को पीटा। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और मामले की जांच कराई जा रही है।
[ad_2]
Source link