[ad_1]

देवघर, आशीष कुंदन : देवघर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की मौत हो गई है. पुलिस के सिरदर्द बन चुके बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार (29 फरवरी) तड़के मौत हो गई.
तड़के तीन बजे अचानक बिगड़ी बाबा परिहस्त की तबीयत
देवघर सेंट्रल जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी के मुताबिक, गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे अचानक बाबा की तबीयत बिगड़ गई. उसने एक बार उल्टी की. उसे जेलकर्मियों व सुरक्षा बलों के सहयोग से तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने ब्रॉट डेड (मृत) घोषित कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भी भेज दी.
- रात तीन बजे अचानक जेल में बिगड़ी तबीयत, एक बार की उल्टी
- सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित
सूचना मिलते ही बाबा के रिश्तेदार व समर्थक सदर अस्पताल पहुंचे
इधर जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उधर जेल से बाबा परिहस्त के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. सूचना पाकर बाबा के परिजन सहित रिश्तेदार व समर्थक भी सदर अस्पताल पहुंचने लगे.
हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई आपराधिक मामलों में था वांछित
जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम में बाबा ठीक ही था. अपने लोगों के साथ वार्ड में रहा और जेलकर्मियों के साथ अच्छे से बातचीत भी की थी. जानकारी हो कि नगर थाना सहित कुंडा व अन्य थाना के कई हत्या, रंगदारी, लूट व अन्य अपराधिक कांडों में बाबा रिकॉर्डेड था.
Also Read : देवघर : दो सहयोगियों के साथ बाबा परिहस्त हिरासत में, सारठ थाने में हो रही पूछताछ
देवघर में चलाता था संगठित आपराधिक गिरोह
देवघर में उसका एक संगठित आपराधिक गिरोह चलता था, जिसमें दर्जनों युवा व किशोर सदस्य हैं. हाल ही में 23 दिसंबर 2023 को कोलकाता से लौटने के दौरान सारठ चौक पर पुलिस ने बाबा परिहस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके पूर्व जब वह देवघर जेल मंडल कारा में बंद था, उस वक्त जेल के विचाराधीन बंदी बादल मिश्रा को शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
[ad_2]
Source link