देवघर : युवती से मोबाइल फोन की झपटमारी, दो संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़ा – Prabhat Khabar

[ad_1]

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों द्वारा बेलाबगान की युवती स्वीटी कुमारी से मोबाइल फोन की झपटमारी करने का मामला सामने आया है. इस दौरान स्वीटी को धक्का भी दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया था. लोगों ने बाइक सवार युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि युवकों ने जानकारी दी कि उनलोगों की बाइक से युवती को धक्का लग गया. हालांकि, तलाशी में बाइक सवारों के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्वीटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्वीटी की हालत खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया.

शहर में लगा लंबा जाम, लोग परेशान

देवघर में साेमवार को जहां यातायात पुलिस फाइन वसूलने में व्यस्त थी, वहीं शहरवासी दोपहर में जाम की समस्या से जूझते रहे. टावर चौक सहित राय एंड कंपनी चौक, दीनबंधु स्कूल जाने वाले मार्ग में, मदरसा मार्ग में व बाजला चौक इलाके में लंबा जाम लग गया, जिसमें दर्जनों गाड़ियां फंसी रही. अपने जरूरी काम से निकले लोगों को जाम में फजीहत झेलनी पड़ी. ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह जाने वाले कई यात्रियों को विलंब भी हुआ. गाड़ियों में हजारों का इंधन भी बेवजह जल गया. जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिसकर्मी पहुंचे और जाम को हटवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन इलाकों में करीब एक घंटे तक जाम में लोग परेशान रहे.

Also Read: देवघर : पांच प्रभार में जिला कृषि पदाधिकारी, कई योजनाएं प्रभावित

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *