देहरादून: जेल में बंद बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष ने डीजीपी को भेजा पत्र, बताई युवाओं के आक्रोश की असली वजह

[ad_1]

युवाओं का प्रदर्शन

युवाओं का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बलवा और पत्थरबाजी के आरोप में जेल में बंद उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने डीजीपी को पत्र लिखा है। उनसे मिलने गईं महिला वकील के जरिये भेजे पत्र में बॉबी ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि आठ फरवरी की रात पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने से आक्रोशित युवा सड़क पर उतरे थे।

Dehradun: युवाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसी नेता, पूर्व विधायक समेत 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

बॉबी के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में कोई मांग नहीं लिखी गई है। अधिवक्ता प्रियंका रविवार को उनसे मिलने जेल गई थीं। लौटकर वह धरनास्थल पर भी आईं। प्रियंका ने पत्र दिखाते हुए कहा कि यह बॉबी ने जेल में लिखा है। इसमें नीचे गणेश धामी का नाम भी लिखा है। बॉबी ने लिखा है कि आठ फरवरी के आंदोलन के बारे में उन्होंने सात को ही सिटी मजिस्ट्रेट को बता दिया था। उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया। रात में युवा अपने-अपने बिस्तर पर थे।

आठ फरवरी की रात करीब 12 बजे कुछ पुलिसकर्मी आए और युवाओं को हटाने लगे। बल प्रयोग भी किया गया। इनमें लड़कियां भी शामिल थीं लेकिन टीम के साथ महिला कांस्टेबल नहीं थीं। कार्रवाई का वीडियो वायरल हुआ तो युवा आक्रोशित हो गए और अगले दिन सड़क पर उतर गए। प्रियंका ने कहा कि इस पत्र को वह डीजीपी अशोक कुमार को देंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *