देहरादून: तलाकशुदा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शराब में नींद की गोली दी फिर रस्सी से घोंटा गला

[ad_1]

देहरादून में सहसपुर पुलिस ने चिकन शॉप मालिक की हत्या का 12 घंटे में खुलासा करते हुए उसकी तलाकशुदा पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने संपत्ति और पैसों के लिए हत्या की बात कबूली है। 

मासूम को मार डाला: कलेजे के टुकड़े की मौत से बिखर गया परिवार, बिलख रही मां, दादी की तड़प बयां कर रहे ये शब्द

एसएसपी कार्यालय में खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते बुधवार की शाम को ग्राम बालूवाला स्थित एक मकान में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मृत मिला था, जिसकी पहचान गुमान सिंह यादव (45) पुत्र स्वर्गीय चमन लाल यादव के रूप में हुई थी।

मृतक गुमान सिंह की बहिन पुष्पा देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं। करीब 45 कैमरों के फुटेज चेक किए गए, जिस आधार पर रणजीत सिंह नेगी निवासी गजा टिहरी गढ़वाल को घटना में प्रयुक्त दो सिम कार्ड, दो मोबाइल, एक मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मृतक की पत्नी आशा यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में उसका गुमान सिंह से तलाक हो गया था। बच्चे गुमान सिंह के पास ही थे। गुमान सिंह बच्चों और उसका ख्याल नहीं रखता था। वह लगातार संपत्ति बेचकर ऐशो आराम में खर्च कर रहा था।

हाल ही में गुमान सिंह ने बालूवाला में अपना मकान बेचा था, जिससे पैसे मिले थे। इस पैसे को भी वह मौज मस्ती में उड़ा रहा था। वह सेलाकुई में काम कर जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रणजीत सिंह नेगी से हुई।

दोनों के बीच काफी नजदीकी संबंध हो गए। उसने रणजीत सिंह से पति के बारे में चर्चा की। दोनों ने मिलकर गुमान सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बीती मंगलवार को पत्नी ने गुमान सिंह को बालूवाला स्थित मकान पर बुलाया। गुमान सिंह को शराब में नींद की गोली दे दी। फिर रस्सी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। दोनों वहां से मृतक का मोबाइल फोन लेकर चले गए।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *