[ad_1]

दोस्तों संग संबंध बनाने की कहता पति
– फोटो : सांकेतिक
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र की एक युवती का आठ माह पहले बन्ना देवी थाना क्षेत्र के युवक से विवाह हुआ था। युवती के पिता का आरोप है कि दामाद शराबी किस्म का है, जो नशे में पत्नी से दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव डालता है। मना करने पर उसकी पिटाई करता है। इसके अलावा सास ससुर और देवर दहेज की मांग कर उत्पीड़न करते हैं।
पिता के अनुसार शादी के एक माह तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद सास कमलेश, ससुर राकेश तथा देवर गौरव दहेज के लिए मारपीट करने लगे। वहीं शराबी पति दोस्तों संग संबंध बनाने के लिए उनकी बेटी को पीटते हैं। रुपये कमाकर लाने की कहता है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति गौतम सिंह, सास कमलेश, ससुर राकेश सिंह तथा देवर गौरव निवासीगण गौतम नगर चुहरपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
[ad_2]
Source link