[ad_1]

कोतवाली में हंगामा करतीं काजल शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने सीओ के सामने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां पटकते हुए अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। उसे काबू में करने के लिए महिला पुलिसकर्मी लोटपोट हो गईं।
किसी तरह महिला को काबू में कर परिजनों के हवाले किया। मंगलवार दोपहर सीओ पीके सिंह असलहा फैक्टरी से संबंधित प्रेसवार्ता करने के लिए कोतवाली में थे। प्रेसवार्ता शुरू होती इससे पहले बसेला गांव निवासी अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा कोतवाली पहुंचीं।
काजल ने बताया 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी हुई थी। अब वह अपने प्रेमी गुड्डू के साथ जाना चाहतीं हैं। सीओ महिला को समझा रहे थे, तभी वह अचानक उत्तेजित हो गईं। जमकर शोरशराबा करते हुए कुर्सियां पटकने लगीं। जमीन पर हाथ मारने लगी।
[ad_2]
Source link