धनतेरस आज: मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार सजकर तैयार, आज होगी जमकर धनवर्षा; मार्केट में बढ़ी चहल-पहल

[ad_1]

Dhanteras today: Market is ready to welcome Goddess Lakshmi, there will be heavy rain of wealth today

धनतेरस आज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


धन की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार सजकर तैयार है। आज बाजार पर जमकर धनवर्षा होगी। बाजार में कई नए उत्पाद आए हैं जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानों पर नए डिजाइन और क्वालिटी के डिजाइनर बर्तनों की पूरी शृंखला है। शहर में जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। सोने, चांदी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, रियल स्टेट, मिठाई और कपड़े के साथ ही अन्य सेक्टर के बाजार तैयार हैं। कारोबारियों को करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस के लिए पहले से वाहनों के साथ ही ज्वेलरी की बुकिंग हो चुकी है। धनरेरस पर बर्तन खरीदने की मान्यता है। दुकानदारों ने बताया कि लोग घरों में प्रयोग होने वाले जरूरत के सामान खरीदते हैं। ज्यादातर लोग डिनर सेट और कटोरी, ग्लास की खरीदारी करते हैं।

लाइटवेट ज्वेलरी ग्राहकों की पहली पसंद

लोग ज्वेलरी भी खरीद रहे हैं। कोई पहले से ऑर्डर देकर अपनी मनपसंद ज्वेलरी बनवा चुका है, कोई लाइट वेट ज्वेलरी खरीद रहा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि लोग हल्की ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोने के साथ ही हीरे की ज्वेलरी भी ग्राहकों को पसंद आ रही है।

डिजाइनर दीपों से सजेंगे घर द्वार

बाजार में कैंडल होल्डर, डिजाइनर दीये, रंग-बिरंगे पेपर लालटेन, टी लाइट्स, हैंगिंग वॉल और झालरों की बाजारों में खूब खरीदारी हो रही है। डिजाइनर दीये के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें ग्राहकों को खूब भा रही हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *