‘धरती के भगवान’ का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग

[ad_1]

AIIMS doctors separate twin sisters after surgery

जुड़वा बहनें रिद्धि और सिद्धि
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली एम्स में नौ घंटे चली सर्जरी के बाद छाती और पेट से जुडीं जुड़वा बहनें रिद्धि-सिद्धि अलग हुईं। इस सर्जरी के लिए डॉक्टरों को 11 माह इंतजार करना पड़ा। दोनों बच्चियों के लिवर, छाती की हड्डियां, फेफड़ों का डायफ्राम, दिल से जुड़ीं कुछ झिल्लियां आपस में जुड़ी थीं। जन्म के तुरंत बाद सर्जरी करना आसान नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को अपनी निगरानी में एम्स में ही रखा। रोजाना

स्क्रीनिंग करने के 11 माह बाद जब डॉक्टरों को लगा कि सर्जरी की जा सकती है तो 11 जून को 64 डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सर्जरी की।

बरेली के फरीदपुर के रहने वाले अंकुर गुप्ता एक साल पहले गर्भवती पत्नी दीपिका का उपचार करवाने स्थानीय अस्पताल गए थे। यहां अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि दीपिका के गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे आपस में जुड़े हैं। इसके बाद वह उन्हें सात जुलाई 2022 को एम्स लेकर गए। 

ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे ‘दरोगा जी’

एम्स के स्त्री रोग विभाग ने मरीज को अपनी निगरानी में रखा। एम्स में ही दीपिका के प्रसव कराने की तैयारी की गई। प्रसव के बाद डॉ. मीनू वाजपेयी के नेतृत्व में बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने बच्चियों की जांच की। जांच के बाद कुछ इंतजार करने का फैसला लिया। अब 11 माह बाद दोनों को सर्जरी से अलग किया गया। सर्जरी के करीब डेढ़ माह बाद बाद दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और इसी सप्ताह दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *