धर्मशाला: अफ्रीका-नीदरलैंड टीमें लौटीं, 19 अक्तूबर को पहुंचेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

[ad_1]

Dharamshala: Africa-Netherlands teams return, New Zealand players will reach on October 19

अफ्रीका-नीदरलैंड टीमें लौटीं
– फोटो : संवाद

विस्तार


विश्वकप का मैच खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड की टीमें लौट गई हैं। बुधवार सुबह 11 बजे दक्षिण अफ्रीका और 12 बजे नीदरलैंड की टीम गगल हवाई अड्डे पहुंचीं। इसके बाद दोनों टीम दिल्ली रवाना हो गईं। दक्षिण अफ्रीका की टीम दिल्ली से मुंबई के रवाना होगी। नीदरलैंड की टीम लखनऊ जाएगी।

मंगलवार को धर्मशाला में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व का कप दूसरा उल्टफेर किया था। वीरवार को न्यूजीलैंड की टीम भी 22 को भारतीय टीम के साथ होने वाले मुकाबले के लिए धर्मशाला पहुंचेगी। विश्व विमान से न्यूजीलैंड की टीम दोपहर तीन बजे गगल हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। इसके बाद वह सीधे होटल रेडिसन ब्लू रवाना होगी। भारतीय टीम 20 अक्तूबर को दोपहर बाद पूणे से धर्मशाला पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *