धर्मशाला: आइरीन कैनेडी स्मिथ ने 62 साल में फतह किया इंद्रहार पास

[ad_1]

Dharamshala: Irene Kennedy Smith conquered Indrahar Pass at the age of 62

आइरीन कैनेडी स्मिथ ने फतह किया इंद्रहार पास
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


60 साल की उम्र के बाद इंसान के घुटने साथ छोड़ने लग जाते हैं और जरा सी चढ़ाई चढ़ने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला आइरीन कैनेडी स्मिथ ने 62 की उम्र में इंद्रहार पास की दुर्गम चढ़ाई चढ़कर बड़ी उम्र के लोगों को नया संदेश दिया है।  मैक्लोडगंज के लोकल गाइड और लोगों के साथ ऑस्ट्रेलिया की आइरीन कैनेडी स्मिथ ने 29 मार्च को मैक्लोडगंज से इंद्रहार का तीन दिन का ट्रैक मात्र 14 घंटों में पूरा कर लिया। उन्होंने सुबह गलू से चलकर करीब 12 किलोमीटर की चढ़ाई काे करीब आठ घंटे में पूरा किया। वहीं इसके बाद वह फिर से वापस मैक्लोडगंज लौटे आए।

गाइड घनश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष जब आइरीन कैनेडी स्मिथ यहां आई थीं तो उन्होंने त्रियूंड का ट्रैक फतह किया था और इंद्रहार पास जाने की इच्छा भी जताई थी। लेकिन इस बार उन्होंने इस ट्रैक को पूरा किया है। इस दौरान आइरीन कैनेडी स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही युवा साथी थे। इसमें चंद्र पाल और माइकल टीम इंचार्ज थे जबकि रविंद्र कुमार, रंजीत, कुलदीप और केवल गाइड के रूप में साथ थे। गाइड रविंद्र कुमार ने बताया कि इस उम्र में जहां लोग घरों से बाहर नही निकलते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की 62 वर्षीय आइरीन कैनेडी स्मिथ ने इंद्रहार का दुगर्म ट्रैक फतह कर एक नई मिशाल कायम की है।उन्हाेंने कहा कि इस दौरान कैनेडी ने धर्मशाला की खूबसूरती के साथ यहां के लोगों की भी    तारीफ की। अब कैनेडी ने अगले वर्ष इसी ट्रैक से चंबा जाने की इच्छा जताई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *