धर्मशाला: आईपीएल टिकट महंगा होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने काउंटर के बाहर की नारेबाजी

[ad_1]

Dharamshala: Cricket lovers raised slogans outside the counter as IPL tickets became expensive

आईपीएल टिकट के लिए लाइनों में लगे रहे क्रिकेट प्रेमी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर शुक्रवार को ऑफलाइन टिकट महंगा बिकने पर क्रिकेट प्रेमियों में खासा आक्रोश दिखा। शुक्रवार को टिकट काउंटर के बाहर सुबह से ही टिकट लेने वालों की लंबीं लाइनें लग गई थीं, लेकिन जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों ने महंगे टिकट होने की बात सुनी तो गुस्से में आकर उन्होंने एचपीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक एचपीसीए के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस कर्मियों के समझाने पर इस विवाद को शांत किया गया। गुस्साए लोगों ने टिकटें महंगी होने पर अपनी प्रतिक्रिया इस प्रकार दी…

क्या कहते हैं क्रिकेट प्रेमी

सुबह से लाइनों में खड़े, पता होता तो आते ही नहीं

टिकट खरीदने के लिए सुबह से लाइनों में खड़े थे। जब ऑफलाइन काउंटर पर सस्ता टिकट नहीं मिला तो 750 के टिकट के लिए काउंटर में पूछा गया। इतने में जवाब आया कि टिकट नहीं है। वहीं, बाकी टिकट महंगे कर दिए हैं, जो गलत है। इतना पता होता तो घर से ही नहीं आते।– काजल, पुराना कांगड़ा।

एकाएक टिकट के दाम बढ़ाना क्रिकेट प्रेमियों से ठगी

ऑफलाइन टिकट काउंटर में 1500 रुपये की टिकट दी जा रही है। अधिक रेट होने से छात्रों का मैच देखने का सपना टूट गया है। अब महंगे टिकट कैसे कोई छात्र खरीद सकता है। एकाएक टिकट के दाम बढ़ाना क्रिकेट प्रेमियों के साथ ठगी करना है।– वैभव खरवाल, बैजनाथ

काउंटर के बाहर नहीं लगी थी उपलब्ध टिकटों की सूची

अगर कंपनी ने टिकट महंगा कर दिया था तो काउंटर के बाहर नोटिस बोर्ड में रेट की सूची लगानी चाहिए थी। कंपनी की लापरवाही की वजह से लोग सुबह से काउंटर पर खड़े रहे, वहीं जब काउंटर खुला तो इस तरह का हंगामा हुआ। – गगनदीप, पंजाब।

काउंटर पर सस्ता टिकट मिलने की थी उम्मीद

ऑनलाइन टिकट महंगा मिल रहा था, इसके चलते हमें लगा काउंटर पर टिकट सस्ता मिल जाएगा। काउंटर पर टिकट महंगा हो चुका है। अब मैच से 10 दिन पहले रहने का खर्च ही 10,000 से 12000 आ गया है।

– सन्नी, लुधियाना।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *