धर्मशाला: आरएस बाली बोले- सभी मेडिकल कॉलेज विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी से होंगे लैस

[ad_1]

RS Bali said  All medical colleges will be equipped with world class technology

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल महाविद्यालयों को विश्व स्तरीय मेडिकल टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। इसके तहत मेडिकल कालेज टांडा, शिमला, हमीरपुर, चंबा, नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी आरंभ की जाएगी। सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कैजुअलटी विभाग को अपग्रेड करके आपातकालीन मेडिसन विभाग बनाया जाएगा। शनिवार को शीला चौक के निजी होटल में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ पेड्रिएटिक रूमेटोलॉजी का शुभारंभ करते हुए कहा उन्होंने ये बात कही। बाली ने कहा कि विकसित देशों में भी पेड्रिएटिक रूमेटोलाॅजी बहुत कम विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, लेकिन टांडा मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में पेड्रिएटिक क्लीनिकल इम्यूलाॅजी एंड रूमेटोलाॅजी का एक अलग शाखा के रूप में काम कर रही है।

इसे और भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत टांडा अस्पताल में हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है। इसके तहत टांडा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की गई। हृदय शल्य चिकित्सा केंद्र स्थापित होने से विशेष तौर पर प्रदेश के निचले क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित मिलेंगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल टांडा मेडिकल कालेज डॉ. भानु अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। दो दिवसीय कांफ्रेंस में सलोवेनिया से डाॅ. ताडेज, जर्मनी से डाॅ. डेनियल विंडसचाल, नेपाल से डाॅ. धर्म गत भट्टाराज, बंगलादेश से डाॅ. सचना रहमान विशेष वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *