धर्मशाला: क्रिकेट विश्व कप मैचों के सफल आयोजन के लिए बारिश के देवता इंद्रुनाग के मंदिर में एचपीसीए ने की पूजा

[ad_1]

HPCA worshiped rain god Indrunag for successful organization of World Cup matches

इंद्रुनाग मंदिर में एचपीसीए ने की पूजा
– फोटो : संवाद

 धर्मशाला के होने वाले क्रिकेट विश्व कप के मैचों के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए ने मंगलवार को खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर मे पूजा और हवन का आयोजन किया। पूजा में मैचों के दौरान बारिश न होने और धूप खिली रहने के लिए प्रार्थना की गई।  इस दौरान एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित निदेशक पूजा में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर मे लोगों के लिए भंडारे का भी करवाया गया। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा की हर बार मैचों से पूर्व इंद्रुनाग मंदिर में पूजा और हवन का आयोजन किया जाता है। देवता के आशीर्वाद से मैचों का सफल आयोजन होता है। वहीं स्टेडियम में मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *