[ad_1]

दलाईलामा से मिले न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी
– फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिकेट विश्वकप के मैच खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम ने मंगलवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की। मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में टीम के खिलाड़ी कप्तान टॉम लैथम के नेतृत्व में पहुंचे थे। इस दौरान दलाईलामा ने खिलाड़ियों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत भी की। दलाईलामा से मिलने के बाद खिलाड़ी फिलहाल अपने होटल में वापस चले गए। आज दोपहर 2:00 बजे न्यूजीलैंड की टीम स्टेडियम में वर्कआउट करेगी।
उधर, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन मंगलवार सुबह ही होटल से निकल गए थे। उन्होंने मॉर्निंग वर्कआउट मैक्लोडगंज के धर्मकोट में किया। बता दें कि बुधवार को भारतीय टीम धर्मशाला से वापस लौट जाएगी। जबकि न्यूजीलैंड टीम अभी 28 अक्तूबर तक धर्मशाला में ही रहेगी। 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला होना है। इससे पहले टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में आसपास के क्षेत्र घूमना चाहते हैं। इसी के चलते न्यूजीलैंड टीम के कुछ खिलाड़ी सोमवार शाम को पालमपुर की ओर परिवार सहित गए थे।
[ad_2]
Source link