नए मोबाइल पर दो बीयर फ्री: भदोही के दुकानदार को होली पर ये ऑफर देना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

[ad_1]

'नए मोबाइल पर दो बीयर फ्री': भदोही के दुकानदार को होली पर ये ऑफर देना पड़ा महंगा

‘नए मोबाइल पर दो बीयर फ्री’: भदोही के दुकानदार को होली पर ये ऑफर देना पड़ा महंगा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन जहां गंभीर है वहीं यूपी के भदोही में एक मोबाइल के दुकानदार ने नए मोबाइल की खरीद पर दो बीयर मुफ्त देने का प्रचार किया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के संज्ञान में मामला आते ही कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि रेवड़ा परसपुर चौरी रोड पर आरके मोबाइल सेंटर नाम से राजेश मौर्य की मोबाइल शॉप है। उसने अपनी दुकान पर होली बम्पर धमाका के नाम पर एक तय तिथि तक एंड्रायड मोबाइल की खरीद पर दो बीयर की बोतल फ्री देने का बोर्ड लगवाया था। दुकानदार ने बकायदा मोबाइल के साथ बीयर की फोटो लेकर उसे वायरल भी कर किया। दुकानदार ने इस स्कीम को होली बंपर धमाका नाम भी दिया। 

इतना ही नहीं दो एंड्रायड फोन के साथ चार बीयर की बोतलों के साथ दुकानदार की फोटो भी मिली। जिस पर होली पर शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में चालान कर दिया गया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *