[ad_1]

Agra News; नकली दवा फैक्टरी सील
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और औषधि विभाग ने रविवार को सिकंदरा और जगदीशपुरा में मिली नकली दवाओं की दोनों फैक्टरियां सील कर दीं। कुल 35 घंटों तक चली कार्रवाई में दवा और सिरप के 29 नमूने जांच के लिए भेजे गए। सभी आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिए गए हैं।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि सिकंदरा थाने के प्राची टावर चौकी क्षेत्र में श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट और जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी चौकी में मघटई स्थित फैक्टरी को सील किया गया। कार्रवाई शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई और रविवार रात करीब 8 बजे तक चली। इनमें 5 करोड़ की दवाएं और करीब एक करोड़ की मशीन, रैपर और अन्य सामान हैं।
यह भी पढ़ें– राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस
[ad_2]
Source link