[ad_1]

नवरात्रि 2023
नवरात्र का आज तीसरा दिन है. इस दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, उनके लिए माता चंद्रघंटा की पूजा विशेष होती है.

नवरात्र में नौ दिन पूजा
नवरात्रि में माता की नौ अगल अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. माता को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसी चीजें है जो मंदिर में रखने पर हमेशा माता रानी की कृपा बनी रहेगी.

मोर का पंख
ज्योतिष, वास्तु, धर्म, पुराण और संस्कृति में मोर का अत्यधिक महत्व माना गया है. मोर के पंख मंदिर में रखने से अमंगल टल जाता है और माता रानी की कृपा बनी रहती हैं.

सोलह श्रृंगार
माता रानी को सोलह श्रृंगार काफी पसंद हैं. इसलिए मां दुर्गा जी के मंदिर में जरूर रखना चाहिए. नवरात्रि के दिनों में माता रानी को सोलह श्रृंगार करना चाहिए.

दीपक जलाएं
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए घर के मंदिर में दीपक जलाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की दीया खंडित न हो.

देसी घी
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में गाय का देशी घी जरूर रखें. ऐसा करने पर मां दुर्गा जी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा बनी रहती है.

गंगाजल
नवरात्रि के दिनों में मंदिर में गंगाजल जरुर रखें. गंगाजल हिंदू धर्म में काफी शुद्ध माना जाता है. मां दुर्गा के मंदिर में गंगाजल रखने से माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहती है.
[ad_2]
Source link