नसीमा खातून ने अपनाया हिंदू धर्म: बेटी को लेकर 1100 किमी दूरी तय कर पहुंची प्रेमी के पास, आश्रम में रचाई शादी

[ad_1]

Muslim girl converted to Hindu religion and married her lover in Bareilly

नसीमा उर्फ मीनाक्षी और महेश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के पूर्णिया जिले की नसीमा खातून ने मोहब्बत के लिए मजहब की दीवार को तोड़ दिया। वह करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय कर अपने प्रेमी के पास बरेली पहुंची। नसीमा ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम मीनाक्षी शर्मा रख लिया और शहर के एक आश्रम में प्रेमी महेश शर्मा के साथ शादी कर ली है। नसीमा तीन तलाक पीड़ित हैं। वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को भी लेकर आई हैं। 

महेश शर्मा बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र के साहबगंज दलेलनगर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी जान पहचान नसीमा से हुई थी। बातचीत का सिलसिला दोस्ती में बदल गया। चूंकि नसीमा तलाकशुदा हैं, इसलिए उन्होंने महेश अपनी बीती जिंदगी की सारी बातें साझी कीं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *