नायब तहसीलदार आशीष बना यूसुफ: मुस्लिम लड़की से दूसरी शादी…मस्जिद में नमाज और धर्मांतरण, 8 पर केस; पूरी कहानी

[ad_1]

Naib Tehsildar Ashish became Mohammad Yusuf by converted religion Second marriage with Muslim girl HamIrpur

Ashish Gupta became Mohammad Yusuf
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


धर्मांतरण कर आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बने नायब तहसीलदार पर पत्नी ने अनैतिक ढंग से विवाह करने का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में मुस्लिम महिला, उसके पिता, मुअज्जिन के अलावा पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। 

पुलिस ने महिला के मौसा व मस्जिद के मुअज्जिन को हिरासत में ले लिया, जबकि नायब तहसीलदार को हिरासत में लेने के बाद तहसीलदार के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार के नियम विरुद्ध धर्म परिवर्तन कर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। 

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर उसे राजस्व परिषद भेजा जाएगा, जहां से कार्रवाई की जाएगी। मौदहा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात आशीष गुप्ता के मोहम्मद यूसुफ बनकर दो दिन कचरिया मस्जिद में नमाज पढ़ने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसकी सूचना मस्जिद के मुअज्जिन ने कोतवाली में दी। 

इस पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मामले की जांच के आदेश एसडीएम राजेश मिश्र को दिए। तहसीलदार बलराम गुप्ता द्वारा मामला संदिग्ध बताकर नायब तहसीलदार के मस्जिद में उर्दू पढ़ने जाने की बात कही गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *