निक्की का मोबाइल खुलेगा साहिल का राज: आरोपी ने डिलीट कर दिया था सारा डाटा और चैट, वह जानता था ये बात

[ad_1]

निक्की यादव की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल गहलोत ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था। आरोपी ने निक्की के मोबाइल से सारा डाटा, चैट व मैसेज को डिलीट कर दिया था। आरोपी जानता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट है और पुलिस के लिए यह बड़ा सबूत हो सकता है। ऐसे में उसने पीड़िता के मोबाइल से सारा डेटा डिलीट कर दिया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को साहिल के भाई से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस उत्तम नगर, निजामुद्दीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व मित्राऊ गांव की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पूरे रूट की पहचान करने में जुटी हुई है।



अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की कुछ जगहों की लोकेशन मिल गई है। पुलिस को जांच में पता लगा है कि निक्की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल ने उसके मोबाइल को बंद कर दिया था। इसके बाद मोबाइल को अपने पास रख लिया था। उसने निक्की के मोबाइल से सिम भी निकाल दिया था। 


एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल के कब्जे से पीड़िता निक्की का फोन बरामद कर लिया है। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह से ही आरोपी साहिल गहलोत की गहन जांच की जा रही है। 


पुलिस ने उत्तम नगर में निक्की यादव के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त कर लिया है। फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी साहिल नजर आ रहा है। उसे कश्मीरी गेट ले जाया गया, जहां उसने निक्की यादव की हत्या की थी।


वह निक्की के पास रात 12 से एक बजे के बीच आया था। इसके बाद वह निक्की को बाहर लेकर चला गया। अपराध शाखा ने साहिल के भाई के अलावा फ्लैट में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ की है। जिससे कोई भी सबूत पुलिस की नजर से बच न सके।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *