निक्की हत्याकांड में नया खुलासा: 20 मिनट से ज्यादा समय तक आरोपियों ने बातचीत की…कार में था शव, बना ये प्लान

[ad_1]

निक्की यादव हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्या के बाद जब निक्की के मोबाइल पर फोन आने लगे तो साहिल ने अपना मोबाइल खोला। इसके बाद साहिल, दोस्त अमर व लोकेश और भाई आशीष व नवीन पश्चिमी विहार में रेडिसन होटल के पास मिले। उस समय निक्की का शव कार में रखा हुआ था। यहां पर करीब 20 मिनट से ज्यादा समय तक हुई बातचीत में तय हुआ कि शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया जाए और शादी के बाद ठिकाने लगाया जाए।



अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह साहिल की हल्दी की रस्म थी। पिता वीरेंद्र गहलोत ने अमर, लोकेश, आशीष व नवीन को उसे ढूंढने के लिए अलग-अलग भेजा। साहिल का फोन लगातार बंद आ रहा था। सुबह दस बजे तक जब साहिल के बारे में कुछ पता नहीं लगा तो इन लोगों ने निक्की के मोबाइल पर फोन किया। साहिल ने बताया कि वह निक्की की हत्या कर चुका है। 


इसके बाद साहिल ने चारों को पश्चिमी विहार में रेडिसन होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। फिर साहिल ने मोबाइल ऑन कर लिया। आरोपी आशीष की नेक्सा कार से पश्चिमी विहार पहुंचे। यहां तय हुआ कि शव को ढाबे में फ्रिज में रख दिया जाए, ताकि खराब न हो। वहीं, आरोपियों को लगा कि साहिल को कहीं रास्ते में पुलिस न पकड़ ले।


ऐसे में ये साहिल की कार को एस्कार्ट करके ले गए थे। ये आगे चलकर पुलिस की पिकेट व चेकिंग को देखते रहे। पुलिस की पिकेट को देखकर साहिल से रास्ता बदलवा देते थे। घर जाकर चारों ने वीरेंद्र को निक्की की हत्या की बात बता दी थी। इसके बावजूद वीरेंद्र ने साहिल से चुपचाप शादी करने को कहा था।


साजिश के तहत निक्की की हत्या करने लगा था साहिल

अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *