[ad_1]
Hyundai Creta Facelift 2024: भारतीय कार बाजार में फेसलिफ्ट कारों की बाढ़ आ गई है. कार निर्माता कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को फेसलिफ्ट अवतार में उतार रही हैं. इस वजह से कंपनियों के बीच ऐसी कारों को लॉन्च करने की होड़ लगी हुई है. टाटा मोटर्स ने पहले टाटा नेक्सन, टियागो, टिगोर, हैरियर और सफारी का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया. उसके बाद इन्हीं मॉडलों का इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट वर्जन में पेश कर रही है. टाटा को टक्कर देने के लिए अब हुंडई अपनी क्रेटा को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश करने की तैयारी में जुट गई है.
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत और लॉन्चिंग डेट
बताया जा रहा है कि उसकी यह एसयूवी कार बाजार में टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार यह गाड़ी 360-डिग्री और एडीएएस जैसे फीचर्स से लैस नजर आई है. बताया जा रहा है कि भारत में नई हुंडई क्रेटा एसयूवी को अप्रैल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है. भारत के एक्स-शोरूम में नई क्रेटा कार की कीमत 10.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का इंजन और ट्रांसमिशन
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में सेल्टोस फेसलिफ्ट वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 पीएस प्रति 144 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस प्रति 250 एनएम) दिया जाएगा. इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं. इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में 1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो) पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जिसके साथ 6-स्पीड आईएमटी (कलचलेस मैनुअल) और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) की चॉइस मिल सकती है.
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स और मुकाबला
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (अल्कजार वाला), डैशकैम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. इसके अलावा, इसमें पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा, जिसके तहत लेन-कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके साथ ही, इसमें छह एयरबैग, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. बाजार में इसका मुकाबला एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और किआ सेल्टोस से होगा.
[ad_2]
Source link