नेताजी की परीक्षा: इंटर के छात्र हैं भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, पहले दिन दिया हिंदी का इम्तिहान

[ad_1]

परीक्षा केंद्र के बाहर पप्पू भरतौल (पीली शर्त में)

परीक्षा केंद्र के बाहर पप्पू भरतौल (पीली शर्त में)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़ने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इसकी बानगी हैं बरेली के पप्पू भरतौल…। बिथरी चैनपुर विधानसभा से विधायक रह चुके राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह आरएन टैगौर विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे। पहले दिन दूसरी पाली में इंटर के हिंदी विषय का पेपर था। परीक्षा के बाद पूर्व विधायक जब केंद्र से निकले तो उन्हें देखकर विद्यार्थी भी चौंक गए। पप्पू भरतौल आम विद्यार्थियों संग केंद्र से बाहर निकले थे। उनके हाथों में एग्जाम पैड और पेन थे। 

वर्ष 2017 में चुने गए थे विधायक 

भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बरेली के समीप भरतौल गांव के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *