नैनीताल : शोभायात्रा के दौरान युवती पर ‘अवतरित हुईं’ देवी मां, जनता ने जोड़े हाथ और लिया आशीर्वाद

[ad_1]

Nainital: Mother Goddess incarnates on girl during procession

लोगों ने इस युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा के दौरान माल रोड में शोभायात्रा की देख रही एक युवती पर माता का अवतार हुआ तो वह न केवल झूमने लगी बल्कि लोगों को आशीर्वाद भी देती रही। इस दौरान तमाम लोगों ने इस युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जो बुधवार से ही खूब वायरल हुआ। सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इस युवती को विदेशी तो कुछ ने स्वदेशी बताया। 

बता दें कि बुधवार को नैनीताल में राम सेवक सभा की ओर से मां नंदा सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में हजारों भक्तों की भीड़ शामिल रही। मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आते वक्त लोअर माल रोड से निकाली गई शोभायात्रा को देखने के लिए अपर माल रोड में भी सैकड़ों भक्त जगह जगह खड़े नजर आए। 

इसी दौरान तमाम लोग शिव मंदिर के ऊपर अपर माल रोड में खड़े होकर शोभायात्रा को देख रहे थे तभी मौके पर मौजूद विदेशी लुक वाली एक युवती अचानक माता के जयकारे लगाते हुए झूमने लगी। मौजूद लोग इसे माता का अवतार मानते हुए युवती के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े हो गए और युवती भी तेजी से झूमते हुए लोगों को आशीर्वाद देती रही। 

शोभायात्रा के गुजरने तक यह क्रम चलता रहा। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल तमाम महिलाएं भी युवती को देख हाथ जोड़ती रहीं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने युवती तो विदेशी बताया तो कुछ ने स्वदेशी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *