नौकायन-देवरिया बाईपास रोड: 6 माह झेलिए धूल का गुबार…फिर खत्म हो जाएगा फर्राटा से चलने का इंतजार

[ad_1]

Naukain Deoria Bypass Road Endure dust cloud for 6 months wait for running fast will end

नौकायन देवरिया बाईपास।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर में नौकायन से लेकर देवरिया बाईपास रोड को जोड़ने वाले फोरलेन के निर्माण कार्य की रफ्तार थम गई है। करीब दो किमी लंबाई में फोरलेन को मार्च 2024 तब बना लेना है। सड़क के दोनों किनारे गिट्टी बिछा दी गई है, नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाना कुछ दूर तक बाकी है। ऐसे में तय अवधि में काम के पूरा होने में संशय है। इस रोड के बन जाने से पैडलेगंज से लेकर सर्किट हाउस होते हुए देवरिया बाईपास तिराहा तक लोग फर्राटा भर सकेंगे, लेकिन अभी पांच-छह महीने लोगों को धूल का गुबार झेलना पड़ेगा।

नौकायन से रेल विहार कॉलोनी और बौद्ध संग्रहालय के बीच से गुजरने वाली सड़क देवरिया बाईपास रोड पर जाकर मिलती है। नौकायन से लेकर देवरिया बाईपास तक 37 करोड़ रुपये के बजट से 2.175 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका काम कराया जा रहा है।

मार्च 2024 तक इसे पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसे दो चरण में कराया जाएगा। पहले चरण में चिड़ियाघर से नौकायन तक 1350 मीटर व दूसरे चरण में वाणिज्य कर कार्यालय से नौकायन तक 825 मीटर फोरलेन का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तेज शोर से बढ़ रही बेचैनी: मोहल्लों में बैनर लगा बोले शहरवासी, ‘डीजे का शोर अब और बर्दाश्त नहीं’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *