[ad_1]
वहीं, राजधानी के अलग- अलग इलाकों में थीम बेस्ड पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. शहर में अलग – अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है. पूजा को लेकर पंडाल तैयार किया जा रहा है. राजधानी सुंदर पडालों से सजकर तैयार है. इन्हें अब अंतिम रुप दिया जा रहा है. पंडाल समितियों की ओर से सड़क पर तोरण द्वार का निमार्ण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. श्रद्धालु भी हर्षोल्लास के साथ पूजा की तैयारी में जुटे गये हैं. मंदिरों के साथ ही पूजा समितियों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. शहर में ऐसी कई पूजा समितियां हैं, जो पूजा के साथ- साथ सोशल मैसेज भी देने को तैयार है. यहां कई ऐसे पंडाल है, जो इंडियन आर्मी, चंद्रयान- 3 से लेकर जी 20 की झलकियां दिखाएंगे. इससे लोगों को ज्ञान भी मिलेगा.
[ad_2]
Source link