[ad_1]
घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग लगने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
मेन बाजार में पंचायती राज धर्मशाला के पास करीब छह फीट संकरी गली में कारोबारी आलोक जिंदल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान का पतंग, मांझे और गुलाल का गोदाम है। गोदाम के पीछे तीन दुकानों में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी।
सोमवार सुबह छह कर्मचारी शटर डालकर पटाखा बनाने और पैकिंग का काम कर रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे पटाखा बनाते समय अचानक फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और रुड़की व भगवानपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन तेज धमाकों के साथ आग की लपटें उठने से अंदर नहीं घुस पाए। इसके बाद टीम ने पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने फैक्टरी के पीछे की दीवार तोड़ने का काम शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीछे से दीवार तोड़कर और शटर खोलकर पांच कर्मचारियों को बाहर निकाला। इनमें दो नाबालिग समेत चार की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
[ad_2]
Source link