[ad_1]

Kaushambi firecracker factory
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के मंझनपुर में रोज की तरह फैक्टरी में मजदूर पटाखे बनाने व उनकी पैकिंग में जुटे थे। इसी बीच वहां रखे जनरेटर से एक चिंगारी निकली और फिर धमाके शुरू हो गए। देखते ही देखते फैक्टरी आग का गोला बन गई। कुछ देर में ही सब कुछ जलकर राख हो गया।
एक चिंगारी ने कई जिंदगी छीन ली। यह कहना है पटाखा फैक्टरी से बचकर निकले मजदूर रामनरेश का। अंबहा गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि पटाखों के ऑर्डर लगे थे। इसके लिए कई दिन से तैयारी चल रही थी। फैक्टरी में दो कमरे पटाखों से भरे हुए थे।
इसके अलावा चार शेड और बने थे, जिनमें से दो शेड में भी कुछ पटाखे रखे थे। रामनरेश का कहना है कि मैंने गुटखा खा रखा था। इसे थूकने के लिए शेड से बाहर निकलते ही अचानक जनरेटर की चिंगारी बारूद पर गिरी। इससे वहां पर आग लग गई।
कुछ कर पाता, इससे पहले धमाके शुरू हो गए। अपनी जान बचाने के चक्कर में भागा तो गिरकर घायल हो गया। सिर पर चोट लगने के कारण बेसुध हो गया। आसपास के लोग पहुंचे तो उसे उठाकर बाहर ले गए। इसके बाद होश आया।
[ad_2]
Source link