[ad_1]
नजफगढ़ इलाके में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर इंस्टाग्राम पर बदसलूकी करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और उसके दोस्तों से अपने और परिवार को जान का खतरा बताया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
18 साल की पीड़िता सपरिवार नजफगढ़ में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बदसलूकी करता है। वह गाली गलौज करने के बाद उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देता है। युवक उसके परिवार वालों पर अपनी मां और भाई को जेल भिजवाने का आरोप लगाकर उन्हें गोली मारने की धमकी देता है।
अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके पिता और चाचा की ड्यूटी कभी दिन तो कभी रात में होती है, ऐसे में आरोपी कभी भी कोई अनहोनी कर सकता है।
पीड़िता ने किसी भी अनहोनी होने की स्थिति में युवक को जिम्मेदार ठहराया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश कर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link