[ad_1]

सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज में पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने शौहर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति दहेज की मांग पूरा न करने पर मारपीट कर, दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
पीड़ित महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 12 नवंबर 2019 को राधे वाली गली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह किसी तरह बच गई।
ये भी पढ़ें – UP: तमंचे के बल पर पूर्व प्रधान के बेटे ने दोस्तों संग की दरिंदगी, युवती की शादी के 4 साल बाद वीडियो वायरल
[ad_2]
Source link