मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और देवर पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला के मानपुर नारायणपुर निवासी सरला त्यागी ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी विक्रांत त्यागी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। देवर विशाल त्यागी भी पति का ही साथ देता है। पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी।
13 दिसंबर की देर रात करीब दो बजे पति और देवर उसके किराये के मकान पर आ गए। आरोपियों ने कैरोसीन डालकर घर में आग लगा दी। किसी तरह सरला त्यागी ने खुद को और बच्चों को बचाया। शोर शराबा होने पर मौके पर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
आग लगने से घर में रखे कपड़े, बच्चों की किताबें और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मारपीट, धमकी देने और घर में आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और देवर पर जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।