[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत में गाजियाबाद की एक विवाहिता ने शुक्रवार को बीसलपुर कोतवाली में मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के युवक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक फर्जी दरोगा बनकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
पीड़ित विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उसका पति नशा करता था, जिस कारण उसके संबंध खराब हो गए थे। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी का रविबाबू पति का दोस्त होने के कारण उनके घर पुलिस की वर्दी पहनकर आता जाता था। वह खुद को दरोगा बताता था।
ये भी पढ़ें- UP: ‘सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता’, दादी इंदिरा गांधी की तारीफ में वरुण गांधी ने शेयर किया ये पत्र
पति से अनबन की बात पता चलने पर रवि विवाहिता और उसके पुत्र को 16 अगस्त 2023 को बीसलपुर ले आया। यहां रवि ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि रवि उसके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद विवाहिता से दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर पीटता था।
[ad_2]
Source link