पति ने पत्नी को जलाने का किया प्रयास, महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय

[ad_1]

News Nation Bureau | Edited By : Vineeta Kumari | Updated on: 28 Sep 2022, 08:27:22 PM

bhagalpur crime

पति ने पत्नी को जलाने का किया प्रयास (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)

Bhagalpur:  

महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार लाख दावे कर लें, लेकिन महिलाओं के साथ प्रताड़ना का दौर आज भी जारी है. ताजा मामला भागलपुर नाथनगर के  मसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का है, जहां की रहने वाली पुष्पा कुमारी को उसके पति राजेश कुमार सुमन और ससुराल वालों के द्वारा केरोसिन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया. इसके बाद किसी तरह जान बचाकर अपने तीन बच्चों के साथ भागी अबला अपनी फरियाद लगाने सीनियर एसपी कार्यालय पहुंची. पीड़िता का कहना है कि पति का दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध है पिछले 2 सालों से चल रहा है और पति के द्वारा लगातार मारपीट की जाती है.

बच्चों के पढ़ाई और घर खर्च तक का पैसा उसे नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उसको और उसके बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्गा पूजा को लेकर बच्चों के लिए कपड़े दिलाने की बात जब उसके द्वारा की गई. तब उसके पति ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके ऊपर किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन कैसे भी महिला और बच्चे जान बचाकर भाग गए. महिला के द्वारा पहले भी मधुसुदनपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद आज पति के द्वारा जलाने का प्रयास किए जाने से बचकर महिला अपने बच्चों के साथ इंसाफ का गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के पास पहुंची, लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक किसी काम की वजह से कार्यालय में नहीं थे. जिससे पीड़िता की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई.

इस दौरान महिला के 10 वर्षीय पुत्र यीशु राज ने रोते हुए बताया कि उसका पिता पिछले 2 वर्षों से उसके सभी भाई-बहनों पर ध्यान नहीं दे रहा है और जब वह अपने पिता से कपड़ा, जूता और खाने की मांग करता है तो उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए उसके पिता तीनों भाई-बहनों को जान से मारने की बात करते हैं. वहीं महिला की स्थिति को देखते हुए एसएसपी कार्यालय के कर्मियों के द्वारा मधुसुदनपुर थाना को फोन कर महिला की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गई है. अब देखना है कि पुलिस अत्याचारी पति के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.

रिपोर्टर- आलोक कुमार झा






संबंधित लेख

First Published : 28 Sep 2022, 08:27:22 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *