[ad_1]

सरिता का फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में बंद कमरे में फंदे से लटका महिला का शव बरामद हुआ है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैसाहा गांव की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान बड़ा बैसाहा गांव निवासी सुनील सहनी की 24 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।
मृतका की सास कलावती देवी ने बताया कि उसकी बहू सरिता और पड़ोस के विशाल कुमार की आपस में बात होती थी। इसको लेकर विशाल की मां गाली देती थीं। इसी दौरान कल भी दोनों दोनों को फोन पर बात कर रहे थे। इसके नाराज उसकी मां ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। विशाल तो वहां से भाग गया, लेकिन सरिता को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को घर में फंदे से टांग दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गई। मैं जब घर आई तो देखा कि बहू के कमरे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका हुआ था। कलावती ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि विशाल की मां गुलाबी देवी ने ही मेरी बहू की हत्या की है।
पूर्व में मृतका के ससुर और देवर की हो चुकी है मौत
मृतका सरिता के ससुर की संदिग्ध मौत हो चुकी है, जबकि उसके देवर की भी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। अब उसकी मौत हो गई।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
चकिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link