[ad_1]

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
– फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
अलीगढ़ के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ इंद्रा अग्रवाल निर्देशक स्कूल ऑफ फाइन आर्टस, डॉ राजेश सिंह प्रोफ़ेसर एस.बी.कॉलेज एवं डॉ एम.सी.वार्ष्णेय प्रोफेसर एस.बी. कॉलेज रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता को प्रधानमंत्री द्वारा दी गई थीम, चंद्रयान, खेलों में भारत की सफलता, विकसित भारत के विषय पर कराई गई। प्रथम 5 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल के रामांश गोयल ने प्रथम, पीएम श्री के.वि. के ऋषभ कुमार ने द्वितीय, विजडम पब्लिक स्कूल की रीतिमा भारद्वाज ने तृतीय, ब्लू बर्ड्स पब्लिक स्कूल की अविष्का सिंह ने चतुर्थ एवं आध्या बंसल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर पराक्रम दिवस का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों जो आज़ाद हिन्द फौज का हिस्सा रहे, के परिजन सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार सिंह एवं कामेश कुमार गौतम, जिनके पिता को कालापानी की सजा झेलनी पड़ी थी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय में उपस्थित रहे। विद्यालय के जितेन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन एस.पी.राघव ने किया। इस दौरान पवन कुमार समीर, जितेन्द्र शर्मा प्रधानाध्यापक, नंदिनी आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link