[ad_1]

पशुपति पारस ने नीतीश कुमार की तुलना चिराग पासवान से की (Photo Credit: फाइल फोटो)
Patna:
केंद्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पारस आज अपने प्रदेश कार्यालय में कमिटी की बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि बिहार में राजनीति में बदलाव हुआ है. इसलिए हमने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. बिहार में पहले NDA की सरकार थी, लेकिन नीतीश जी एनडीए से अलग होकर उनके साथ चले गए जिनके विरोध में चुनाव जीते थे. पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं. इसलिए वे एनडीए का साथ छोड़े कि शायद 2024 में वे प्रधानमंत्री बन जाए. ठीक उसी तरह चिराग पासवान ने भी बिहार में मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था और क्या हुआ इसका नतीजा, आप लोग जानते हैं. नीतीश कुमार का भी हाल यही होने वाला है. पारस ने कहा कि देशभर में 12 से 14 लोग हैं, जो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, लेकिन 2024 में नरेंद्र मोदी को छोड़कर किसी के लिए प्रधानमंत्री की पद खाली नहीं है.
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेगी. 2024 में हम लोग भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और मजबूती के साथ सरकार बनाएंगे. चिराग पासवान से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर आना चाहेगा तो भविष्य को कौन जानता है. वह मेरा अपनी प्रायश्चित करेगा और चाचा को समझेगा तो भविष्य के लिए हम भी पीछे नहीं हैं.
First Published : 25 Sep 2022, 07:11:10 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link