[ad_1]
12:13 PM, 16-Dec-2022
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दीं। वहीं राज्यपाल के हाथों से डिग्रियां पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
11:20 AM, 16-Dec-2022

कृषि विवि में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
– फोटो : amar ujala
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदम भूषण डॉ. राम बदन सिंह शामिल हुए। इस दौरान सबसे पहले कुलपति डॉ. के. के. सिंह ने पुष्प देकर राज्यपाल और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कृषि विवि में गांधी भवन को भव्य रूप से सजाया गया है।
10:52 AM, 16-Dec-2022
पश्चिमी यूपी की हर खबर पर पैनी नजर: कृषि विवि में पहुंचीं आनंदीबेन पटेल, बागपत में मासूम बच्चा लापता
बताया गया कि सोहनवीर का सात वर्षीय पुत्र सूर्यांश ट्यूशन पढ़कर वापस घर आ रहा था, इसी दौरान वह रास्ते में से ही लापता हो गया। वहीं सूर्यांश के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम ले जाकर बच्चे की जंगल में तलाश कराई। लेकिन शुक्रवार सुबह तक भी बच्चा नहीं मिल पाया। वहीं परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित है। उधर, पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। इस घटना से संबंधित फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका
[ad_2]
Source link