पाकिस्तान के कराची में आटा वितरण के दौरान मची भगदड़, अब तक 11 लोगों की मौत

[ad_1]

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान में लोगों को अब आटे के लिए अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है. कराची से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, कराची में आटा वितरण के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.

पाकिस्तान में बिगड़े आर्थिक हालात

बताते चलें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हालात इतने बिगड़ गए है कि जीवन की सबसे बुनियादी जरूरत रोटी भी लोगों की थाली से दूर होती चली जा रही है. सरकार की ओर से दिए जा रहे फ्री आटे के लिए भगदड़ मच रही है. इससे पहले, पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में आटे के लिए हुईं भगदड़ की घटनाओं में ग्यारह लोगों की मौत हो चुकी है. दरअसल, पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तानी सरकार खासकर पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए मुफ्त आटा बांट रही है. लेकिन, इस दौरान मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *