पाकिस्तान के विदेश मामलों के जानकार ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ, कहा- हर तरफ दिख रहा विकास, देखें VIDEO

[ad_1]

अपने पुश्तैनी गांव भी गये उजैर: अपने इंटरव्यू में उजैर ने कहा कि उन्होंने दिल्‍ली, गोवा, मुंबई, आगरा और राजकोट की यात्राएं की. अपने पुश्तैनी गांव भी गये. राजकोट स्थित अपने पुश्तैनी गांव घेड बगसरा में पहुंचकर उन्हें घोर अचरज हुआ. उजैर ने बताया कि पूरे गांव में 4 जी नेटवर्क आ रही था. उजैर ने यह भी कहा कि गांव की आबादी सिर्फ तीन हजार है लेकिन शिक्षा दर काफी ज्यादा है. गांव में उन्होंने उस दरगाह का भी दौरा किया जहां पर उनके पूर्वजों को दफनाया गया था. अपने इंटरव्यू में उजैर ने गोविंद भाई का भी जिक्र करते हुए कहा कि गोविंद भाई उन्हें अपने घर ले गये थे. गोविंद भाई ने उन्हें उनके पूर्वजों के घर तक का सफर कराया. उजैर ने कहा कि उन्हें यह देखकर भी आश्चर्य हुआ की करीब 5 सौ साल पुरानी दरगाह को आज भी बहुत संजो कर रखा गया है. उन्होंने पूरे इंटरव्यू में भारत की जमकर तारीफ की है. 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *