पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर, 25 लोगों की मौत, 145 घायल

[ad_1]

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में भारी बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 145 लोग घायल हो गए हैं. प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई मकान गिर गए. सीनियर रेस्क्यू अफसर खतीर अहमद के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए. अहमद ने बताया कि अधिकारी घायलों को इस आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं.

बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत

पाकिस्तान में पिछले साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इससे करीब तीन करोड़ 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे और लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हुए थे. प्राकृतिक आपदाओं के असर को कम करने के लिए सरकार ने पेश किए गए अपने राष्ट्रीय बजट के मसौदे में जलवायु संबंधी कार्रवाई के लिए 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किए.

राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बारिश और तूफान के कारण लोगों की मौत होने पर दुख जताया और अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. शरीफ ने अधिकारियों को अरब सागर में आने वाले चक्रवात बिपरजॉय से मद्देनजर पहले से आपातकालीन उपाय करने का आदेश दिया. पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि गंभीर और तीव्र चक्रवात देश के दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और उसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *