पाकिस्तान यूनिवर्सिटी की परीक्षा में भाई-बहन के बारे में पूछे गए अश्लील सवाल से मचा बवाल

[ad_1]

COMSATS यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद के एक प्रोफेसर खैर उल बशर द्वारा सेट किए गए अंग्रेजी पेपर ने पाकिस्तानियों को नाराज कर दिया है. पेपर स्पष्ट तौर पर व्यभिचार को बढ़ावा देने वाला बताया गया है. जैसे ही 20 फरवरी, 2023 को जब सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय का पेपर लीक हुआ तो हड़कंप मच गया. कई मशहूर हस्तियां भी इसके खिलाफ सामने आईं और प्रश्न-पत्र को ‘अश्लीलतापूर्ण’, ‘गंदगी’ और ‘आपत्तिजनक’ बताते हुए इसकी आलोचना की. हालांकि, प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया था और दंडित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जांच का आदेश दिया है. इस्लामाबाद के शहजाद टाउन थाने में मामला भी दर्ज किया गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *