पिता की काली करतूत: बेटे के दोस्त पर आया दिल, संबंध बनाने से इनकार करने पर रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चौंकी

[ad_1]

Father heart fell on son friend refused to have relationship shot at himself Laksar Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चार दिन पहले गोली मारने के मामले की पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला झूठा निकला। आरोपी ने बेटे के दोस्त पर संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इन्कार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त से खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्सर कोतवाली के अलावलपुर गांव निवासी अमित ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता संजीव खेत पर गए थे। इस बीच दो भाइयों ने पिता पर फायर झोंक दिया था। इसमें वह घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों भाइयों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए तो शक हुआ। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *