[ad_1]

अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद खैर की शिथिलता पर कमिश्नर नवदीप रिणवा ने चिंता जताई है। इस बारे में उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद खैर में वैंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का समुचित लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य 8 योजनाओं के लाभ से भी वैंडर्स वंचित हो रहे हैं।
जून माह में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि नगर पालिका परिषद खैर में वेंडर्स प्रोफाइलिंग 652 के सापेक्ष मात्र दो की ही हुई है। इसके साथ ही उनके परिवारिजनों की भी प्रोफाइलिंग 1956 के सापेक्ष मात्र 6 की ही की गई है। इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद खैर को धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है।
कमिश्नर ने लिखा है कि इससे स्पष्ट है कि अधिशासी अधिकारी खैर निषाद मधुरमय के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने डीएम को कहा कि वह अपने स्तर से समीक्षा कर लें, ताकि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों को प्राप्त हो सके और योजना की परिकल्पना भी साकार हो सके।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना यानी छोटे कारोबारी रेहड़ी पटरी वालों को कामयाब बनाने की योजना। कोरोना काल खंड में जब रेहड़ी पटरी वालों का धंधा चोपट सा हो गया, तब केंद्र एवं प्रदेश सरकार की इस दूरगामी सोच के तहत उनके कारोबार को गति प्रदान करने के लिए दस हजार का ऋण उपलब्ध कराया गया। योजना में अन्य सुविधाओं के साथ ही प्रथम किस्त अदा करने पर 20000 एवं द्वितीय किस्त अदा करने पर 50000 तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से आज हजारों रेडी पटरी वाले इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना रोजगार आगे बढ़ाते हुए सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link