[ad_1]

woman crime
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराबी पति आए दिन पीटता है। सोमवार को अपने दो साथियों के साथ आया और अभद्रता की। साथियों ने जबरदस्ती करते हुए कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से बच कर निकली पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में एक युवक के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। आए दिन उसे पीटता है। सोमवार को भी वह शराब के नशे में धुत दो साथियों को घर लेकर आया। अचानक पति और उसके दो साथियों ने उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन…फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह से वह इन लोगों के चंगुल से बच कर निकली। पिता को फोन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link