पीड़िता की जुबानी: मुफ्ती ने दी धमकी- ‘जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा, तुम जैसी लड़की मेरा…’

[ad_1]

सार

पीड़िता एलएलबी की छात्रा ने कहा कि 2020 में कोविड काल के दौरान मुफ्ती ने भड़काऊ भाषण दिया था। तब यह काफी चर्चा में रहा था। उसने धमकी दी है कि जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा। तुम जैसी लड़की मेरा क्या बिगाड़ लेगी। छात्रा ने बताया कि मुफ्ती शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं। 

पीड़ित छात्रा

पीड़ित छात्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके की रहने वाली कानून की छात्रा ने रामपुर के चर्चित मुफ्ती और उनके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की है, जिसके बाद जांच सीओ तृतीय को सौंपी गई है। 

छात्रा के मुताबिक रामपुर निवासी मुफ्ती और उसके हाफिज साथी से उसकी मुलाकात पीलीभीत के एक कार्यक्रम में हुई थी। दोनों लोगों ने पीलीभीत में रह रहीं छात्रा की मां को भरोसा दिलाया था कि वह बरेली में छात्रा की पढ़ाई में आर्थिक सहायता करेंगे। 

Umesh Pal Hatyakand: बरेली में अशरफ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां, मददगार नेता भी रडार पर

आरोप है कि इसके बाद दोनों लोग छात्रा और उसकी मां से मोबाइल पर संपर्क में रहते थे। एक दिन दोनों आरोपी छात्रा को फुसलाकर कार में ले गए और नशे की गोली देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब दुष्कर्म की शिकायत करने की चेतावनी दी तो मुफ्ती छात्रा को डेलापीर ले गया। फर्जी निकाहनामा पर छात्रा से हस्ताक्षर करा लिए। 

छात्रा ने जब जानकारी की तो पता चला कि निकाहनामा पर जिस मदरसे का नाम लिखा है वह डेलापीर पर है ही नहीं। जब छात्रा और उसकी मां ने मुफ्ती की शिकायत करने की बात कही तो उसने धमकी देते हुए कहा कि मेरा बहुत रसूख है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *